March 10, 2026

बलात्कार व अश्लील विडियों वायरल करने के मामले में दो आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : बलात्कार करने व अश्लील विडियों वायरल करने के मामले में दो आऱोपी गिरफ्तार किया दाेंनाें आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना एनआईटी में एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह जंगल में भैस चराने जा रही थी तभी पीछे से सकील आया और उसने उससे कहा कि चलो वह उसे आगे छोड देगा। जिसके बाद वह उसे एक फार्म हाउस पर ले गया जहां पर पहले से ही दो लोगों और मौजूद थे, फिर सकील ने उसके साथ गलत काम किया और उन्होंने उसका विडियों बनाया। जिसके बाद विडियों को वायरल करने का डर दिखा कर सकील ने कई बार उसके साथ गलत काम किया और उसकी विडियों को वायरल कर दिया। जिस शिकायत पर महिला थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

महिला थाना ने मामले में कार्रवाई करते हुए साहिद निवासी गाँव दूदोली नहेदा, जिला नूँह व रबिल निवासी रूबड़ मौहल्ला गाँव धौज जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सकील ने महिला के साथ गलत काम किया था, जिसने साहिद के पास महिला की अश्लील विडियों को भेजा था और साहिद ने इस विडियों को रबिल के पास भेजा था। फिर उन्होंने इस विडियों को वायरल कर दिया।
मुख्य आरोपी सकील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है,