March 10, 2026

हत्या के मामले में दो आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच डी.एल.एफ की पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी के बेटे के साथ दोस्ती थी। दोनों शराब पीते और आवारा घुमते रहते थे, जिस सम्बन्ध में मृतक को काफी बार समझाया था कि उसके बेटे का साथ छोड़ दे क्योंकि शराब की वजह से उसके बेटे की पत्नी घर छोड़ के चली गई थी फिर भी वह नहीं माना तो उसको मारने की योजना बनाई और 28 जून की रात को आराेपियाें ने अपने खेतों पर ले जाकर शराब पिलाई और जब राजीव को नशा हो गया तो गला दबा के उसकी हत्या कर दी और अपने भाई के साथ मिलकर लाश को खेत में बने कमरे के साथ छुपा दिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना छांयसा में भगतसिंह निवासी जल्हाका, पलवल ने अपनी दी शिकायत में बताया कि उसका भाई राजीव 13 जून को काम के लिए जाने की बोल कर घर से निकला था। बाद में पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार चला गया। 29 जून को उन्हें खबर मिलती है कि उसके भाई राजीव कि लाश छांयसा से हीरापुर रोड नजदीक केजीपी रोड़ सड़क के पास खेत में मिली है, जिसकी गर्दन पर निशान थे। जिस शिकायत पर थाना छांयसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

क्राईंम ब्रांच डी.एल.एफ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बल्लू (उम्र57) व विनोद कुमार (उम्र50) निवासी गांव छांयसा जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।