Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने अनुभव निवासी गांव बदरौला, फरीदाबाद को एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित चिमनी बाई चौक, फरीदाबाद के पास से व थाना पल्ला की पुलिस ने अंशुल निवासी मीठापुर, दिल्ली को एक देसी कट्टा सहित गणपति कॉलोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

