March 10, 2026

ठगी के मामले में दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार किया। आरोपी खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे दिया था। एक बी.ए पास है व दूसरा10वीं पास है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 16 निवासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि 12 मार्च को उसके पास एक कॉल आया जिस पर असकी बहन बनकर बात कर रही महिला ने अर्जेन्ट पेसे ट्रांसफर करने को कहा जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कथित महिला के पास अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 66 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साईबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने महिला आरोपी ईरीन दास (उम्र26) निवासी चाणक्य पैलेस दिल्ली व एमैका बगौना (उम्र36) निवासी नाजीरिया हाल द्वारका दिल्ली को गिरफ्तार किया है।