March 11, 2026

दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार। थाना आदर्श नगर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उप निरीक्षक हरीश थाना चांदनी महल दिल्ली ने थाना आदर्श नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 मार्च को मोहम्मद आरिब निवासी दरियागंज दिल्ली की गुमशुदगी की सूचना थाना चांदनी महल में प्राप्त हुई थी। जिस संबंध में 10 मार्च को थाना चांदनी महल में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी सहायता से एक संदिग्ध को काबू किया गया। 

जिसने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 7 मार्च को सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर आरिब की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। जिसकी निशानदेही पर सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर रेलवे लाइन के पास मोहम्मद आरिब का शव मिला। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

थाना आदर्श नगर की टीम ने 10 मार्च को राहुल (22) निवासी गांव ठुलाई जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल किराएदार गांव पाली तथा बाबू (24) निवासी रनुआ खेडा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सुभाष कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।