March 10, 2026

व्यक्ति पर गोली चलाने के मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने व्यक्ति पर गोली चलाने के मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बूढैना गांव निवासी अशोक ने दी अपनी शिकायत में बताया कि दो अगस्त को वह अपने प्लॉट में उसके भतीजा होने की खुशी में अपने दोस्तों के साथ बैठकर पार्टी कर रहा था। करीब एक बजे सचिन नागर व करीब पांच अन्य लडके वहां आए और उसके साथ गाली गलोच करने लगे जिसके बाद उस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मच्छगर गांव निवासी सौरभ (उम्र 25) व मेवला महाराजपुर निवासी विष्णु (उम्र 22) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया की आरोपी दो अगस्त को शिकायतकर्ता के साथ उसके प्लॉट पर ही पार्टी कर रहे थे तथा किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी सौरभ व विष्णु ने अशोक पर फायरिंग कर दी। आरोपी सौरभ पर पूर्व में लूट व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज है। वहीं विष्णु पर भी हाथापाई करने का मामला दर्ज है।