March 10, 2026

बहन के घर आए भाई को गोली मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में हुए मारपीट और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 19 अक्टूबर की है, जब बहन के घर आए भाई पर हमला किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वंश, निवासी नंगला एनक्लेव पार्ट-1, ने थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी बहन की शादी फरवरी 2020 में आशीष, निवासी नंगला गाजीपुर रोड पार्ट-2, के साथ हुई थी। 19 अक्टूबर को उसकी बहन ने फोन कर बताया कि उसका पति और ससुर उससे झगड़ा कर रहे हैं और घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं।

यह सुनकर वंश अपने पिता और भाई रोबिन के साथ बहन के घर पहुंचा। वहां पहले से ही आशीष ने अपने दोस्तों भूरा, विक्रम अवाना, कल्लू अवाना, मोनू, सुशील, राकी और 15-20 अन्य लोगों को बुला रखा था। सभी ने मिलकर वंश, उसके भाई और पिता के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी आशीष ने रोबिन को गोली मार दी।

क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आशीष के दो दोस्तों रोहित पांडे और नीरज, निवासी नंगला गाजीपुर रोड, कच्ची कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे आशीष के बुलावे पर मौके पर पहुंचे थे और झगड़े में शामिल हुए थे। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।