March 13, 2026

अवैध हथियार रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 12 मार्च को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने ओल्ड फरीदाबाद के पूरानी चुंगी, हुड्डा मार्केट के पास से लक्की नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। वह भाट मोहल्ला, ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

इसी तरह अपराध शाखा एवीटीएस-2 की टीम ने पलवल के सहनौली गांव निवासी अजय को सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक देसी कट्टा मिला है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।