March 12, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : टेलिग्राम टास्क के माध्यम ठगी, करने वाले दाे आराेपी काे गिरफ्तार किया दाेनाें आराेपी में से एक पेट्रोल पंप पर काम करता है और दूसरा बेरोजगार है दाेंनाें आरोपियों को पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास एक नंबर से व्हाट्अप कॉल आया जिस पर पार्ट टाईम जॉब के बारे में बात हुई। जिसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया जहां उसे कई टेलीग्राम टास्क दिए गए। ठगो द्वारा बतलाये तरीके अनुसार उसने टास्क पूरा किया। जो ठगो ने उसके द्वारा पूरे किये हुए टास्क में गलतिया निकालते हुए बहाने बनाकर धोखाधड़ी से कमीशन के नाम पर उससे कई बार अलग अलग बैंक खातो में UPI के माध्यम से कुल 3,11,102 रुपये डलवा लिए तथा भेजे गए पैसे वापिस मांगे तो ठगो द्वारा उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया।जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

थाना सैंट्रल की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हरप्रीत(उम्र32) व राजेंद्र(उम्र33) निवासी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया की हरप्रीत खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे राजेंद्र को दे दिया था। हरप्रीत पेट्रोल पंप पर काम करता है व राजेंद्र बेरोजगार है।खाते मे ठगी के कुल 80,000 रुपये आए थे।