Faridabad/Alive News: आजकल तकनीकी के दौर में साइबर ठगों द्वारा अलग-अलग तरीकों से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी प्रकार सामान खरीदने के संबंध में ऑनलाइन फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना बल्लबगढ़ की पुलिस ने खाता ऑपरेट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-7बी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बल्लभगढ में मिठाई की दुकान है। चार मई को उसके पास एक कॉल आया जिसने मिठाई का ऑर्डर दिया, जिसका पांच हजार रूपये का बिल बना था। जिस पर ठग ने शिकायतकर्ता के पास एक ऑनलाइन फर्जी पैमेंट का फोटो भेजकर कहा कि पैमेंट ज्यादा हो गई है बाकि के पैस वापिस भेज दे। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपना बैलेंस चेक किये बगैर ठग के पास 63,700 रूपये वापिस भेज दिये। शिकायतकर्ता को बैलेंस चैक करने पर धोखाधडी बारे पता चला।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश गांव खंगारपुर निवासी गौरव (उम्र 21) व विवेक (उम्र 21) को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी खाताधारक दीपक का खाता ऑपरेट करते थे और खाता में आये पैसों को आगे किसी दूसरे खाता में ट्रांसफर करते थे। गौरव व विवेक ग्रेजुएट और एक्सपोर्ट का काम करते है। खाताधारक दीपक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

