Faridabad/Alive News: ट्रेडिंग के नाम पर 25,67,000 रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 4 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कि इस्माइलपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जब वह फेसबुक पर सर्फिगं कर रहा था तब उसने ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक वॉट्सएप ग्रुप मे जुड गया। जहां से एक लिंक के जरिए ठगों ने उससे ब्लिंकएक्स नाम की एक एप इंस्टॉल करवाकर शिकायतकर्ता का अकाउंट खोला । जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 25,67,000 रुपये ठगों द्वारा बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और जब उसने निवेश किए पैसे निकालने चाहे तो कोई पैसा नहीं निकाल पाया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश खेमराज, नोएडा सेक्टर 113 गांव सरफाबाद निवासी अहिरवार (24) व वरुण (27) गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी खेमराज ने बताया कि वह खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे वरुण को दे दिया था। वरुण होटल चलाता है व खेमराज उसके पास ही काम करता है। वरुण B.B.A पास है तथा खेमराज बांहरवी पास है। खाते में ठगी के कुल 2 लाख रुपये आए थे।

