March 11, 2026

गाड़ी बुक करके लूट करने की कोशिश के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने गाड़ी बुक करके लूट करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनो आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली वशिष्ठ पार्क निवासी गौरव ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 अक्टूबर की रात को अक्षय नाम से किसी ने रैपिडो एप से सागरपुर, दिल्ली से सेक्टर-88, फरीदाबाद के लिए उसकी गाड़ी बुक की थी। उसने गाड़ी में अक्षय और उसके दोस्त को बैठाया जब वह सेक्टर-29, फरीदाबाद पुल के पास पहुंचा तो अक्षय ने ड्राइवर की गर्दन पर चाकू लगा दिया और गाड़ी को साइड में लगाने को कहा, जिसके बाद उन्होंने उसके साथ लूट की कोशिश की, जब उसने शोर मचाया तो वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गये जिनको देख कर वो दोनों वहां से भाग गये। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली सागरपुर निवासी अक्षय राय सागरपुर दिल्ली व बिमल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अक्षय व बिमल दोनों को किसी से मिलने फरीदाबाद आना था, जिसके लिए अक्षय ने रैपिडो से गाड़ी को बुक किया था और जब वो सेक्टर-29 पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने शिकायतकर्ता के गले पर चाकू लगा दिया और उसे लूटने की कोशिश की।