September 26, 2026

अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने शराब तस्करी के मुकदमे में 2 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 250 ग्राम देसी शराब के बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में सोनू तथा रूपेश का नाम शामिल है जो दोनों सारण एरिया के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी करते क़ाबू कर लिया। दोनों आरोपियों के क़ब्ज़े से 250 पव्वे देशी शराब मस्ताना के बरामद किए गए।

आरोपियों से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगे जिसके पश्चात आरोपियों को सारण थाने लाकर उनके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।