Faridabad/Alive News: आज सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक 17 साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।
सुनपेड़ गांव का एक लड़का (उम्र 17) अपने पिता के साथ बाइक से ढाबे पर जा रहा था। जैसे ही वह सुनपेड़ के मोड पर पहुंचा तभी साहूपुरा गांव की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर से इस हादसे में पिता सड़क से दूर जा गिरे। वहीं बेटा ट्रक के नीचे आ गया और उसी समय उसकी मृत्यु हो गई।

