June 6, 2026

क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की 124वां जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन्

Faridabad/Alive News : लोधी राजपूत जन कल्याण समिति ने झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के महानायक-क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जयंती कार्यक्रम – समिति कार्यालय, डबुआ कालौनी, सैक्टर- 50 में आयोजित किया। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चन्द्र पाठक, भुवनेश्वर शर्मा, सचिन तंवर, लाखनसिंह लोधी, रूपसिंह लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, शीशपाल शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर नमन् किया।

इस अवसर पर देवसिंह लोधी, महावीर सिंह लोधी, संजीव लोधी, ऐबरन सिंह परमार, कंचन सिंह लोधी, मुकेश कुमार लोधी, मानसिंह लोधी राजपूत, राजेश राजपूत, अजय राजपूत, नरेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, चन्द्रेश कुमार, रमेश चन्द्र, दिनेश कुमार लोधी, रमेश कुमार, हरिशंकर लोधी, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।