October 27, 2026

फरीदाबाद न्यायालय परिसर में आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों को दी श्रद्धांजलि

Faridabad/Alive News: माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के मार्गदर्शन में आज जिला न्यायालय परिसर, फरीदाबाद में दो मिनट का मौन धारण कर शोक सभा का आयोजन किया गया।

यह श्रद्धांजलि सभा सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रितु यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी एवं वादकारीगण ने सहभागी बनकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।