September 28, 2024

श्रद्धांजलि: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने किया नमन

New Delhi/Alive News: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। आज से 57 साल पहले दिल का दौरा पड़ने से जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। उनकी पुण्यतिथि पर देश उनको नमन कर रहा है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने  जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उनके विचार को साझा किया। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है।” राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।”

कांग्रेस पार्टी ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हैशटैग #RememberingNehru चलाया है। साथ ही ट्वीट किया है, ”आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। वे महान बुद्धि के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता और सच्चे देशभक्त थे।

सीएम केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व्यक्त की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन