May 12, 2024

तकनीकी कार्यो के चलते अगले पांच दिनों तक ट्रेनों को किया रद्द

Haryana /Alive News: हरियाणा से रेवाड़ी जाने वाली ट्रैन को कुछ तकनीकी कार्यो के चलते आज से 5 दिनों तक रद्द कर दिया गया है बता दें कि इस ट्रेन का नाम अजमेर जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रैन है। साथ ही ट्रैफिक ब्लॉक होने की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित रहने वाला है। परन्तु रेलवे के मुख्या जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण का कहना है कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिमी रेलवे पर संचलित निम्न रेल सेवाए ही प्रभावित रहेंगी।

गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14.09.23 से 18.09.23 तक रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 19.09.23 तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाऐं प्रारंभिक स्टेशन से

गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 14.09.23 से 17.09.23 तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 16.09.23 से 18.09.23 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 19.09.23 को जम्मूतवी के स्थान पर जालंधर सिटी से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-जालंधर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद जो दिनांक 19.09.23 को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 10 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी एवं मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।