Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के कला विभाग द्वारा आईक्यूएसी कक्ष में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम SEBI की शैक्षणिक इकाई NISM तथा ICICI Foundation for Inclusive Growth के सहयोग से निःशुल्क संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. ज्योति कपूर, Advantegis India LLP की संस्थापक व अधिकृत स्मार्ट ट्रेनर रहीं।
उन्होंने आय-व्यय प्रबंधन, बजट निर्माण, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल भुगतान और विवेकपूर्ण निवेश पर व्यावहारिक जानकारी दी तथा NCFE व PFRDA से जुड़ी वित्तीय जागरूकता पहल का उल्लेख किया।
कार्यक्रम कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के संरक्षण में आयोजित हुआ। सत्र के अंत में प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताया और महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

