October 24, 2026

स्कूलों में विद्यार्थियों को योग सिखाएंगे प्रशिक्षित शिक्षक

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News: स्कूली विद्यार्थियों को योग का अभ्यास कराने के लिए जिले के शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सेक्टर-16 स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को योगासन, प्राणायाम और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को इस तरह तैयार करना है कि वे स्कूलों में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग का अभ्यास करा सकें।

हरियाणा शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि यूनिवर्सिटी, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण के चौथे दिन फरीदाबाद जिले के पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, उड्डियान बंध और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। साथ ही भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, सूर्यभेदी और चंद्रभेदी प्राणायाम की जानकारी दी गई।

योग के सैद्धांतिक पहलुओं की भी दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को विभिन्न आसनों और शुद्धि क्रियाओं का महत्व समझाया। इसके अलावा पतंजलि योग दर्शन, राजयोग और भक्तियोग के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सुशील भड़ाना, अंकुर सिंह, मीनू आर्य, विकास यादव, प्रदीप भड़ाना, अनीशा, दिव्या और गोविंद ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई।