June 7, 2026

बुर्ज खलीफा पर दिखे फिल्म पठान के ट्रैलर

शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म ‘पठान’ की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान 4 साल बाद पठान से फिल्म में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वह रोमांस करते हुए नहीं बल्कि एक्शन करते हुए नजर आएंगे। पठान फिल्म अब तक की सबसे बड़ी एक्शन मूवी है।

फिल्म 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म के ताल्लुक से बड़ी खबर सामने आई है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ‘पठान’ का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। जिसके बाद देर रात बुर्ज खलीफा पर ‘पठान’ का ट्रेलर भी दिखाया गया.। ये नजारा देख वहां मौजूद हर शख्स की दिलों की धड़कने तेज हो गई थीं। पठान के इस जबरदस्त ट्रेलर को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड भी नजर आए। सोशल मीडिया पर फिलहाल कई वीडियो और पिक्चर्स वायरल हो रही हैं। जिसमें बीती रात का खूबसूरत नजारा साफ-साफ देखा जा सकता है।

शाहरुख खुद बुर्ज खलीफा पर दिखाए जा रहे ‘पठान’ के ट्रेलर का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में एक्टर अपनी दोनों बाहें फैलाए हुए अपना सिग्नेचर पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।शाहरुख का ये अंदाज हर बार उनके फैंस का दिल जीत लेता है। एक्टर बेहद अच्छे से जानते हैं कि उन्हें अपने चाहनेवालों को कैसे खुश करना है.। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सुपरस्टार ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी।