February 23, 2025

पर्यटन कर्मचारियों ने किया निजीकरण का विरोध 

पर्यटन निगम  की संपत्ति  को निजी कंपनियों को देने  की संविदा  जारी होने पर पर्यटन निगम के कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष पनप गया है।जिसको लेकर शुक्रवार

Faridabad/Alive News: पर्यटन निगम  की संपत्ति  को निजी कंपनियों को देने  की संविदा  जारी होने पर पर्यटन निगम के कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष पनप गया है।जिसको लेकर शुक्रवार को एथनिक इंडिया पर्यटन स्थल पर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में  सैकड़ों कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन का संचालन महासचिव सुभाष देशवाल ने किया।प्रदर्शनकारियो को  संबोधित करते हुए  राज्य चेयरमैन युद्धवीर सिंह खत्री व वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश कुमार नोहरा ने कहा की हरियाणा पर्यटन निगम को चौधरी बंसीलाल ने 1972 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से चंडीगढ़, दिल्ली -आगरा ,दिल्ली- जयपुर, दिल्ली- पिलानी आदि हरियाणा से अन्य पड़ोसी राज्यों का सफर करने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए विकास किया है  जिसके लिए  गांव पंचायत की सार्वजनिक जमीन दान में लेकर शुरुआत की थी जिससे देश विदेश से पर्यटको को सुविधा दी व बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जिस से पर्यटन उद्योग  विकसित हुआ।

उसका विकास करने मे हरियाणा पर्यटन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने दिन रात पसीना बहाकर स्वादिष्ट पकवान पक्का कर परोसने व बागवानी करके शुद्ध पर्यावरण का  संरक्षण देते हुए सुखद विश्राम की सुविधा देते हुए विश्व में प्रथम स्थान पर सेवा देने वाला व मुनाफा कमाने वाला पर्यटन उद्योग  बनाने का काम किया है।जिसकी विधायक, मंत्री भी  पर्यटन निगम के कर्मचारियों की सेवा लेते रहे है।

गौरतलब है कि समय के साथ बैंकिट हाल,सभागार  व रेस्टोरेंट, भी खुलते रहे है दूसरी तरफ कर्मचारी सेवानिवृत्त व अकस्मात मृत्यु परन्तु  2011 के बाद एक भी कर्मचारी की पक्की भर्ती न करके  कर्मचारियों की  भारी कमी कर दी  है जिस पर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ ने सरकार व पर्यटन प्रशासन से  बार-बार भर्ती करने की मांग  उठा कर ध्यान आकर्षित किया है जिसकी अनदेखी कर  तीसरी बार  सत्ता मे आई पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार ने  बेरोजगार युवाओं की भर्ती न करके पूंजीपतियों की हितैषी व कर्मचारी ,मजदूर, किसानो की  विरोधी होने का सबूत देते हुए पर्यटन उद्योग की बहु कीमती  संपत्ति को 11-11 साल पट्टे पर देने की सबसे पहले सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया की संविदा  जारी कर दी।

हरियाणा टूरिज्म के राज्य प्रधान कश्मीर सिंह ने आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि  पर्यटन विभाग के कर्मचारियो मे भारी आक्रोश है जिसको लेकर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ हरियाणा  डटकर विरोध करते हुए पूरे  हरियाणा में सभी पर्यटन केन्द्र पर 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गेट मीटिंग  कर पर्यटन मन्त्री के नाम ज्ञापन  देगे। 16 दिसंबर  से 25 दिसम्बर तक पक्ष विपक्ष के  सभी दस सांसदो को ज्ञापन देकर सार्वजनिक क्षेत्र  को पूंजीपतियों को देने का विरोध जारी रखेगे।

गेट मीटिंग को अन्य पर्यटन नेताओ राज्य  उप महासचिव टीकाराम, संगठन सचिव लच्छीराम, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पूनिया,प्रैस सचिव बीरेन्द्र शर्मा,सुभाष ग्रेवाल, देवेन्द्र कादयान  राज्य सचिव एथनिक इण्डिया प्रधान राजेन्द्र छोकर,सचिव रमेश कश्यप ,के अलावा सभी पर्यटन केन्द्रो प्रधान, सचिवो ने सम्बोधित किया।