April 26, 2024

कल शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, आज पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना और प्रतिमा का अनावरण

New Delhi/Alive News: केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को सबुह ठीक आठ बजे कपाट शीतकाल के छह महीनों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड ने बाबा की उत्सव डोली को सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। सुबह तड़के चार बजे से मंदिर के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

छह महीने तक उच्च हिमालय में विराजमान रहने मे बाद अब शीतकाल के लिए भाले के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शनिवार सुबह ठीक आठ बजे केदारनाथ धाम कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इससे पूर्व स्वंभू शिवलिंग पर घी का लेप से ढक देंगे। जिसके बाद तय समय पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मुख्य द्वार को सीलबंद कर दिया जाएगा।

भोले बाबा की उत्सव डोली को देवस्थानम बोर्ड ने सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। डोली अपने प्रथम रात्रि निवास के लिए फाटा-रामपुर पहुंचेगी। दूसरे दिन यानी सात नवंबर को डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची।

आज पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से एक दिन पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा केदार की पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 18 मिनट तक की पूजा। इसके बाद उन्‍होंने स्वयंभू शिवलिंग की परिक्रमा की। पीएम ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
आज अन्नकूट के पर्व पर शुक्रवार दोपहर 11 बजकर 45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए। इसके बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। धाम के कपाट बंद होने से अब श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ में कर सकेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट कल भैया दूज के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर होंगे।