May 17, 2024

आज है अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस, जानें इसका इतिहास

New Delhi/Alive News : आज अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस है। यह दिन हर साल 30 जुलाई को दोस्ती दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो अगस्त माह के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाता है। लेकिन 30 जुलाई को मनाएं जाने वाले दोस्ती दिवस को कई देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों पर आधारित दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों से मुलाकात करते हैं, उनके साथ घूमते फिरते हैं। दोस्ती का रिश्ता होता भी खास है।

पहली बार 1958 में पराग्वे में इसे ‘अन्तरराष्ट्रीय मैत्री दिवस’ के रूप में मनाया गया। आरम्भ में ग्रीटिंग कार्ड उद्योग द्वारा इसे काफी प्रमोट किया गया, बाद में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के द्वारा और इंटरनेट के प्रसार के साथ साथ इसका प्रचलन, विशेष रूप से भारत, बांग्लादेश और मलेशिया में फैल गया। इण्टरनेट और सेल फोन जैसे डिजिटल संचार के साधनों ने इस परम्परा को लोकप्रिय बनाने में बहुत सहायता की।

इसका पहला विचार 20 जुलाई 1958 को डॉ. रामन आर्टिमियो ब्रैको द्वारा प्रस्तावित किया गया था। दोस्तों की इस बैठक में वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड का जन्म हुआ। द वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड एक ऐसी नींव है जो जाति, रंग या धर्म के बावजूद सभी मनुष्यों के बीच दोस्ती और फैलोशिप को बढ़ावा देती है। तब से 30 जुलाई को हर साल पराग्वे में मैत्री दिवस के रूप में ईमानदारी से मनाया जाता है और इसे कई अन्य देशों द्वारा भी अपनाया गया है। आजकल व्हाट्सएप, फ़ेसबुक जैसे सोशल मीडिया के कारण से ये और प्रसिद्ध हो रहा है।