May 6, 2024

आज जिले में 407 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 1061 स्वस्थ घोषित, एक की मौत

Faridabad/Alive News: जिला में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के 407 मामले पॉजिटिव आए है इस दौरान 1061 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। बीते 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार को जिला में रिकवरी रेट भी 94.98 प्रतिशत पर पहुंच गया है। होम आइसोलेशन पर जिला मे 5318 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 5440 रह गई है।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 4005 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1434321 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 123012 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1307424 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 318 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 6 केस वेंटिलेटर और 27 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.58 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 94.98 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 4.42 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।