March 10, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मीडिया विभाग द्वारा एक विशेष सीरीज ‘स्पोर्स्टिंग बज्ज’ का शुभारंभ

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के मीडिया विभाग द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को समर्पित एक विशेष टॉक शो ‘स्पॉटिंग बज्ज’ का शुभारंभ करने जा रहा है। जिसमें खेल जगत के अनकहे किस्से कहानी शामिल होंगे। जिसकी शुरुआत मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों से होगी। भारतीय राष्ट्रीय खेल हॉकी टीम कप्तान ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त मेजर ध्यानचंद ने भारत को लगातार तीन ओलपिंक पदक दिलाए। उन्होंने अपने 22 साल के खेल कैरियर में 400 से अधिक गोल किए। उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है।  

संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग अध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं, जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा अर्जुन पुरस्कार प्रमुख हैं। खेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ही देशभर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के दिन अपना सालाना खेल समारोह आयोजित करते हैं। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा स्पोर्ट्स टॉक के पचास एपिसोड पूरे होने पर अब इसे ‘स्पॉटिंग बज्ज’ नाम से एक ‘विशेष सीरीज’ के नाम से शुभारंभ करने जा रहा है।

कुलगुरु प्रो. एस.के.तोमर ने कहा कि इस विशेष श्रृंखला से खेल क्षेत्र के प्रख्यात खिलाडियों के साक्षात्कार, विशेष चर्चा, खेल समीक्षा और खेल जगत की अनकही कहानी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलों इंडिया’ अभियान के प्रति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सहित देश की युवा पीढ़ी को खेलों के प्रेरित इस विशेष श्रृंखला से प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है। इस श्रृंखला का निर्माण मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह के मार्गदर्शन में प्रॉडक्शन सहायक पंकज सैनी, विशाल बैरवाल की देखरेख में पत्रकारिता में स्नातकोत्तर अध्ययनरत धीरेन सिंह, स्नातक के छात्र तनिष्का नंदा, वान्या दहानिया, यश नेगी, अमन राजपूत द्वारा किया जाएगा। धीरेन सिंह ने बताया  कि स्पोर्ट्स टॉक के पचास एपिसोड पूर्ण होने के उपरांत मीडिया विभाग द्वारा ‘स्पोर्स्टिंग बज्ज’ नाम से नया शो शुरू किया गया है। जिसका पहला एपिसोड राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘हॉकी जादूगर’ मेजर ध्यानचंद को समर्पित है।
000