May 2, 2024

तैमूर पर बहस जारी : पाक राइटर ने सैफ-करीना से पूछा- क्या आप अनपढ़ हैं ?

Mumbai/Alive News : करीना-सैफ अली खान के बच्चे तैमूर अली खान की चर्चा तेज हो चली है। नाम पर विवाद जारी है। जन्म के कुछ घंटे बाद ही तैमूर सोशल साइट्स पर ट्रेन्ड करने लगा था। इस बीच, फॉरेन मीडिया में भी तैमूर के नाम और उसपर विवाद को लेकर खबरें सामने आई हैं। बता दें कि मंगलवार को करीना ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया। पाक मूल के लेखक @TarekFatah ने करीना को टैग करते हुए ट्वीट किया है- आप या तो अनपढ़ हैं या घमंडी। बेटे का नाम तैमूर रखकर आपने ऐसा कर दिया है कि वह भारतीयों का नरसंहार करने वाले शख्स के नाम से जाना जाए। ‘तैमूर’नाम में कोई बुराई नहीं, इसका मतलब होता है फौलाद…

– धार्मिक टीवी सीरियल्स की रिसर्च से जुड़े साहित्यकार बोधिसत्व ने बताया, ‘तैमूर का मूल अर्थ होता है, फौलाद और लोहा। इसका मूल उच्चारण भी तिमूर
है। नाम अपने अर्थ में तो अच्छा है। इसका इतिहास भले कैसा भी हो।’
– उन्होंने कहा कि एक तो सैफ-करीना ने तैमूरलंग नाम नहीं रखा है। तैमूर नाम को अत्याचारी और हत्यारे शासक का अनुकरण नहीं माना जा सकता।
– ये हक सैफ-करीना का है कि उन्हें अपने बच्चे का क्या नाम रखना है।
कौन था तैमूर?
– ‘तैमूर’ सुनते ही उज्बेकिस्तान के लुटेरे शासक तैमूरलंग का नाम जेहन में आता है।
– तैमूर 1369 ईसवी में समरकंद की गद्दी पर बैठा था।
– 1380 में बगदाद में उसने हजारों लोगों की हत्या कर दी थी।
– दिल्ली व कश्मीर में भी तैमूर ने हत्या व लूटपाट को अंजाम दिया था। हालांकि लंबी बीमारी से उसकी मौत हो गई थी, जब वह चीन पर हमला करने जा
रहा था।

सोशल मीडिया ने तैमूर नाम रखने पर कोसा
– करीना के बेटे का नाम तैमूर रखने की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है।
– कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, ”तैमूर एक हत्यारे और हमलावर का नाम था। इस तरह से नवजात का नाम रखना एक अत्याचारी शासक को फॉलो
करना है।”