Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना सैंट्रल की पुलिस ने धोखाधडी के एक मामले में खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वालों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर आठ दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-37, निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के पास 29 सितम्बर को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया, जिसने उसे कैनरा बैंक ए.टी.एम. कार्ड की फोटो भेजी जिसपर उसका नाम लिखा था और उसने कहा की उसके इस खाता में 3 करोड़ रूपये है। जिसके बाद उन्होंने कहा की वो उसके खाता की वेरिफिकेशन कर रहे है जिसके लिए उन्होंने उससे खाता में बैलेंस और एफ.डी. की जानकारी मांगी। फिर उस व्यक्ति ने किसी दुसरे व्यक्ति से उसकी बात करवायी जिसने उसे कहा की एफ.डी. के पैसे निकालकर उसके पास भेज दे, जो वेरिफिकेशन के बाद वापिस कर दिये जायेगे और फिर उसकी पत्नी ने 16 लाख रूपये ठगों के बताया खाता में भेज दिये।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यू दिल्ली बसई निवासी हिमांशु (उम्र 25), वेस्ट दिल्ली रमेश नगर निवासी शिवम (उम्र 23) व दिल्ली कीर्ति नगर निवासी अभिषेक (उम्र 23) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभिषेक खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 3 लाख रूपये आये थे औऱ इसने अपना खाता शिवम व हिमांशु को दिया था, जिन्होंने इस खाता को आगे ठगों को दिया था। आरोपी अभिषेक दिल्ली में ट्रासंपोर्ट का काम करता है, शिवम बीटेक पास व हिमांशु एमटेक की पढाई कर रहा है।

