March 10, 2026

टेलीग्राम ग्रुप में पेसे निवेश करने के नाम पर की ठगी, खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने ऊंचे ब्याज पर टेलीग्राम ग्रुप में पेसे निवेश करने के नाम पर ठगी करने के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 15ए निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास टेलीग्राम ग्रुप पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गई, जहां हाई इंटरेस्ट रेट पर निवेश कर मोटा मुनाफा दिया जाता था। जिस पर उसने अलग- अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,95,000 रुपये निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिसार दुर्गा कालोनी निवासी साहिल (उम्र 26), अभिषेक (उम्र 22) व कार्तिक (उम्र 20) को गिरफ्तार किया है।      

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे अभिषेक को दिया था तथा अभिषेक ने यह खाता आगे कार्तिक को दे दिया था। साहिल जोमैटो में काम करता है वहीं अन्य दोनों बेरोजगार है। तीनों 12वीं पास है। खाते में ठगी के 1,95,000 रुपये आए थे।