September 26, 2026

अवैध हथियार सहित तीन नाबालिग आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने झपटमारी के मुकदमों में एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कंचन उर्फ केके तथा रोहित का नाम शामिल है। आरोपी कंचन पलवल जिले के बिहरवी तथा आरोपी रोहित फरीदाबाद के खेड़ी कला गांव का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कंचन को भुपानी एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई तो सामने आया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के झपटमार हैं। आरोपी ने बताया कि इससे पहले उन्होंने सेंट्रल, सेक्टर 8 तथा सिटी बल्लभगढ़ एरिया से स्नैचिंग की चार वारदातों को अंजाम दिया था जिसमें उसके साथ उसके तीन अन्य साथी भी शामिल थे। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिक सहित आरोपी रोहित को काबू कर लिया।