March 10, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में तीन लड़कियां लापता

Palwal/Alive News: अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन बालिग लड़कियां रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई है। पुलिस ने लापता लड़कियों के पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 20 अगस्त को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

इसी प्रकार एक पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय बेटी गत 20 अगस्त को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। इसी प्रकार एक और पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी गत 20 अगस्त को ही बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।