June 6, 2026

तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 530 ग्राम गांजा और 3.79 ग्राम स्मैक बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कार्रवाई के तहत पुलिस की अलग-अलग अपराध शाखाओं ने तीन लोगों को अवैध नशा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कृष्णा (21), निवासी खुर्जा (बुलंदशहर) हाल गाजीपुर, फरीदाबाद को सोहना बल्लभगढ़ रोड के पास से 220 ग्राम गांजा सहित पकड़ा।

अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपी अब्दुल रहमान (22), निवासी अजय नगर, फरीदाबाद को सेक्टर-29 पुल के पास से 310 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

इसके अलावा अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने तरुण (25), निवासी नंगला इन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद को बाटा पुल के पास से 3.79 ग्राम स्मैक सहित काबू किया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।