March 10, 2026

अवैध हथियार रखने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कट्टे और पिस्टल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टे और एक देसी पिस्टल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने जतिन (19) निवासी सुर्या विहार पार्ट-2, पल्ला को एतमादपुर पुल के पास से एक देसी कट्टे सहित पकड़ा। वहीं, क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने लोकेश सोलंकी (26) निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश को सेक्टर-17 पुल के पास से एक देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी अजरुद्दीन (27) निवासी गांव बड़खल, फरीदाबाद को सूरजकुंड रोड से एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया।

तीनों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।