September 16, 2026

मोटरसाईकिल चाेरी के मामले में तीन आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्रांइम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनाें आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रांइम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस ने सद्दाम (उम्र 20) निवासी बडखल एनआईटी फरीदाबाद को मोटरसाईकिल सहित सेक्टर 3 से, चांद मोहम्मद (उ्म्र 24) व सोहेल निवासी गांव बडखल एनआईटी फरीदाबाद को मोटरसाईकिल सहित सेक्टर 7 से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर संबंधित थाना में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।