March 12, 2026

ठगी के मामले में तीन आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : सैक्स रैकेट के मामले में गिरफ्तारी का डर दिखा कर ठगी करने वाले तीन आराेपी काे गिऱफ्तार किया। आराेपी खाताधारक है जिनके खाता में क्रमश 30 हजार व 25 हजार 500रूपये आये थे। आराेपी ने खाता आगे ठगों को दिया था। एक आरोपी सेंटर चलाता है, दूसरा भिलवाडा में ऑटो चलाने का काम करता है वहीं तीसरा कपडों की दुकान पर सेल्समेन का काम करता है। तीनाें आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सरस्वती कॉलोनी, सेहतपुर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 08 जुलाई को उसके पास एक कॉल आया जिस ने बताया गया कि शिकायतकर्ता पर एक सैक्स रैकेट का केस लगा हुआ है। जिसमें बचाने के लिए उन्होंने उससे पैस की डिमांड की, बदनामी के डर से उसने 1लाख 82 हजार 475 रूपये ठगों के खाता में भेज दिए। जब उन्होंने लगातार पैसे की मांग की तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फ्राड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश (उम्र30) निवासी जवाहर नगर, भीलवाडा, असलम खाँन (उम्र34) निवासी पुलिस लाईन गेट के सामने हाजी मंजिल, भीलवाडा व मनमोहन सिंह (उम्र21) निवासी कवि नगर, भीलवाडा, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।