March 10, 2026

लडाई झगडा व हत्या का प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : लडाई झगडा व हत्या का प्रयास के मामले में तीन आरोपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी और शिकायतकर्ता की किसी बात को लेकर आपसी बहस हुई थी, जिसकी रंजिश रखते हुए आराेपी अपने जानकारी को शिकायतकर्ता के सोने की जगह दिखाई, जिनके द्वारा 1 सितंबर की रात को शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना छायंसा में यशोदा वासी गांव मौजपुर ने दी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसका पति सुरेश व गांव का ही एक व्यक्ति सत्ती दोनों भेड़ बकरी चराते हैं। जिनकी आपस में कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश रखते हुए सत्ती ने उसके पति को धमकी दी थी। 1 सितंबर की रात जब उसका पति सुरेश अपने प्लॉट में सो रहा था तो सत्ती वासी मौजपुर द्वारा भेजे गए तीन लड़कों ने उसके पति के साथ मारपीट की और घायल कर दिया। जिस शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्हाेंने आगे कार्रवाई करते हुए अतर सिंह उर्फ सत्ती (उम्र52) निवासी गांव मौजपुर फरीदाबाद, नितेश (उम्र25) व दीपक (उम्र20) निवासी गांव अटाली फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। तीनाें आऱोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।