Faridabad/Alive News : लडाई झगडे के मामले में संजय कॉलोनी की पुलिस ने तीन आराेपिंयाें काे गिरफ्तार किया। करीब दो महीने पहले जिम में किसी बात को लेकर आरोपी के साथ कहा सुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए आराेपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की संजय कॉलोनी में ईसलाम खान निवासी जीवन नगर, गौच्छी, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 जुलाई की रात को जब वह काम से लौट रहा था तो सेक्टर-56 पुल से प्रतापगढ़ वाले कट के पास कुछ लड़को ने उसका रास्त रोक लिया और उस पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्हाेंने आगे बताया संजय कॉलोनी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल, अजित निवासी जीवन नगर व प्रकाश निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

