March 11, 2026

लडाई झगड़े के मामले में तीन आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : लडाई झगड़े के मामले में थाना मुजेसर की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तीनाें आरोपियों अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया की थाना मुजेसर में सत्तो निवासी मुजेसर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 जून की रात को जब वह अपने बेटे के साथ प्लॉट में थी तो रात को करीब 3 बजे देशराज, मोनु, सोनु, लज्जा व अन्य 5/6 लडके लाठी डन्डे, व राड के साथ उनके प्लॉट में घुसे और उन पर हमला कर दिया और उनके सामान के साथ तोड फोड की। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

थाना मुजेसर की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोनू लाम्बा निवासी गांव मुजेसर, अनिल मिश्रा निवासी गांव सहेना हरेरात जिला मोतीहारी बिहार हाल संजय कॉलोनी फरीदाबाद व प्रशांत त्रिपाठी निवासी गांव जमऊपुर अम्बेडकर नगर उ.प्र. हाल संजय कॉलोनी फरीदबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि यह प्लॉट सोनू के चाचा का था जिसको लेकर इनका झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद उसके चाचा ने ये प्लॉट शिकायतकर्ता के परिवार को बेच दिया था। जिस बात को लेकर ये उन से रंजिश रखते थे, जिसके बाद सोनू और उसके भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता और उसकी मां पर हमला कर के घायल कर दिया।