Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों गिरफ्तार किया। आरोपी और शिकायतकर्ता का 19 जुलाई को ही झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को पीट दिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रवक्ता न बताया कि बल्लभगढ में ईश्वर सिहँ निवासी गांव सुनपेड, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 19 जुलाई की रात के समय जब वह अपने क्लिनिक से निकल रहा था तभी पीछे से कुछ लड़के आये और उन्होंने उसके ऊपर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्हाेंने आगे बताया की बल्लभगढ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए योगेंद्र, योगेश व दिनश निवासी सुनपेड को गिरफ्तार किया है।

