Faridabad/Alive News: टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1.19 लाख रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खाते में ठगी के 82,980 रुपये बरामद किए है।
बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में अटेरना, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने उसे लालच दिखा कर टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,19,060 रुपये अपने खाते में डलवा लिए और उसको कोई पैसे वापिस नहीं दिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओमाराम निवासी गांव डांगियावास जिला जोधपुर, शेखर व मनीष कुमार निवासी गांव फिटकासनी, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि ओमाराम खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 82,980 रुपये आये थे और उसने अपना खाता शेखर व मनीष को दिया था जिन्होंने इस खाता को आगे दिया था।
आरोपी ओमाराम को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया वहीं शेखर व मनीष को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

