Faridabad/Alive News: थाना एसजीएम नगर में दर्ज एक मारपीट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता रिजवान, निवासी बड़खल ने बताया कि 13 जून की रात वह अपने भाई साहिल और इरफान के साथ खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद साहिल गाड़ी लेने मस्जिद के पास गया, जहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से साहिल पर हमला कर दिया। जब रिजवान और इरफान बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया और फिर साहिल को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में साहिल गाड़ी से कूदकर बच गया।
पुलिस ने इस मामले में महबूब (उम्र 32), वाहिद खान (उम्र 35) और मोहब्बत (उम्र 24), सभी निवासी बड़खल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि हमले की वजह चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश थी।
इस केस में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और मामले की जांच जारी है।

