July 27, 2026

रेप कर दी जान से मारने की धमकी

Faridabad/Alive News :  महिला के घर में घुसकर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना सूरजकुंड क्षेत्र निवासी एक 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को आरोपी व्यक्ति उसे घर पर अकेला पाकर घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।