Delhi/Alive News: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के जरिए भेजी गई थी। इसके कारण सुबह 11 बजे शुरू होने वाली सदन की कार्रवारई कछ समय के लिए रोक दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और स्निफर डॉग की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे विधानसभा परिसर की जांच की। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल कोई खतरे की बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद बजट सत्र की कार्रवाई करीब आधे घंटे की देरी से शुरू की गई।
इस मामले पर डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसी धमकियां सिरफिरे लोग देते हैं, जो सरकार के काम में बाधा डालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे हल्के में भी नहीं लिया जा सकता। विधानसभा का कामकाज जारी रहेगा।

