Delhi/Alive News : Thomson ने भारतीय बाजार में नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 43-inch का QLED TV लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि ये स्मार्ट टीवी इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस, वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन और एडवांस परफॉर्मेंस के साथ आता है. ये टीवी बेजल-लेस डिजाइन और मैटेलिक फिनिश के साथ आता है. स्मार्ट टीवी QLED 4K डिस्प्ले के साथ आएगा जो HDR 10 और Dolby Digital Plus सपोर्ट करता है. इस टीवी में 2GB RAM, 16GB स्टोरेज और डुअल बैंड Wi-Fi सपोर्ट मिलता है. आइए जानते हैं इस टीवी की कीमत और क्या कुछ होगा खास.
कीमत और उपलब्धता-
Thomson 43-inch QLED TV की कीमत 21,499 रुपये है. ये टीवी ऑनलाइन उपलब्ध है. इस टीवी को आप Flipkart से खरीद सकते हैं. ध्यान रहे कि ये स्मार्ट टीवी Thomson Phoenix सीरीज का हिस्सा है.
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स-
Thomson के नए स्मार्ट टीवी में QLED 4K डिस्प्ले मिलता है जो 1 बिलियन कलर्स के साथ आता है. समें आपको शार्प विजुअल और वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन मिलेंगे. टीवी में AI PQ प्रोसेसर दिया गया है, जो ARM Cortex A55*4 के साथ आता है. इसमें आपको गूगल इकोसिस्टम का इंटीग्रेशन मिलेगा.
टीवी में HDR10 सपोर्ट मिलता है. इसमें Dolby Atmos और DTS TruSurround सपोर्ट मिलता है. टीवी में 50W का साउंड आउटपुट मिलेगा जिसके लिए दो स्पीकर दिए गए हैं. Thomson स्मार्ट टीवी स्लीक, बेजल लेस डिजाइन और प्रीमियम मैटेलिक फिनिश के साथ आता है. टीवी Google TV OS पर काम करता है.
इसमें 10 हजार से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस मिलेगा. इसमें आपको मल्टीपल पिक्चर और साउंड मोड्स मिलते हैं. वॉयस कंट्रोल मिलता है. इसमें इन-बिल्ट गूगल असिस्टेंट दिया गया है. इसके अलावा आप वॉयस कंट्रोल की मदद से हैंड फ्री नेविगेशन इस्तेमाल कर सकते हैं. टीवी 2GB RAM + 16GB स्टोरेज के साथ आता है.

