June 27, 2026

अबकी बार देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना तय : विजय प्रताप

Faridabad/Alive News: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हरियाणा में दूसरा चरण मंगलवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। हरियाणा में यात्रा का नेतृत्व दिग्विजय सिंह एवं दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा किया गया। फरीदाबाद से कांग्रेसी नेता विजय प्रताप अपनी टीम तरुण तेवतिया, नवदीप दलाल, विजय पाल एवं सैकड़ों साथियों के साथ अंबाला पहुंचे और हरियाण में यात्रा के अंतिम पड़ाव में शामिल हुए। इसके बाद यात्रा पंजाब में प्रवेश कर गई। यात्रा को हरियाणा में मिली अपार सफलता से प्रफुल्लित एवं फरीदाबाद में यात्रा के पर्यवेक्षक रहे काग्रेंस नेता विजय प्रताप ने कहा कि जाते-जाते राहुल गांधी हरियाणा की जनता को सामाजिक भाईचारे एवं समरसता का सन्देश दे गए।

प्रदेश की बीजेपी सरकार ने जहां आपसी वैमनस्य एवं द्वेष का जो माहौल बनाया था, उसको खतम करने का काम राहुल गांधी ने किया है। विजय प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता को उन्होंने आपसी भाईचारे एवं प्यार का संदेश दिया है। बड़खल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगो ने जिस प्रकार राहुल गांधी पर भरोसा किया, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। इस यात्रा में जिस प्रकार हर जाति-धर्म के लोगों ने बढ़चढकऱ भाग लिया, उससे यह यात्रा प्रदेश को सामाजिक सद्भावना का संदेश देकर गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का समर्थन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है। उसके बाद 2024 में देश में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा अब प्रदेश की जनता जाग चुकी है और अब समय कांग्रेस का है प्रदेश और देश की जनता में कांग्रेस के प्रति जोश में लगाव है और निश्चित तौर पर देश व प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलेंगे।