March 10, 2026

हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने गांव भांकरी मे हुई हत्या के मामले में तीसरा आरोपी को गिरफ्तार किया जुलाई की रात को मृतक आरोपियों की गली में गाली गलौच कर रहा था, जिस पर आरोपी गणों ने उसकी पिटाई कर दी आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई की रात को दीपक निवासी गांव भांकरी के साथ गांव के ही महेंद्र उसके बेटे देवेन्द्र, राहुल व अन्य सोनू, रोहित उर्फ टोला, होराम, अन्नी उर्फ अनिल, ऋषि, ईश्वर, चमन व अन्य ने मारपीट की थी जिससे दीपक की मृत्यु हो गई। मामले में मृतक के भाई मोहित की शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील निवासी गांव भांकरी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।