October 19, 2026

एक बाइक पर हाथ साफ कर चोर फरार

Palwal/Alive News : शहर थाना क्षेत्र से चोर एक बाइक पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गांव अलावलपुर निवासी नारायण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि चोर उसकी बाइक को हुडा सैक्टर-2 से चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।