Faridabad/Alive News: बीके अस्पताल की ओपीडी में परामर्श के लिए लाइन तोड़कर रूम में घुसने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को गार्ड ने रोक तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ।
बीके अस्पताल में फिजिशियन रूम नंबर-8 के बाहर परामर्श के लिए मरीज और उनके परिजन काफी समय से लाइन लगाकर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति लाइन को नजरअंदाज करते हुए सीधे आगे जाने लगा।
जब वहां तैनात महिला गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की तो उक्त व्यक्ति ने गार्ड से बदतमीजी से बात करनी शुरू कर दी। गार्ड के समझाने के बावजूद वह व्यक्ति अपनी बात पर अड़ा रहा, जिससे वहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद अन्य मरीजों ने हस्तक्षेप करते हुए उस व्यक्ति को समझाया, जिसके बाद वह शांत हुआ और लाइन में वापस गया। तब जाकर माहौल शांत हुआ।

