March 11, 2026

रविवार को सात घंटे इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Faridabad/Alive News: मरम्मत कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की कटौती रहेगी। ऐसे में लोगों के कार्य में कोई बाधा न आए इसको लेकर बिजली विभाग द्वारा समय समय पर सूचना दी जाती है।

बिजली विभाग के प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पाली 220 केवी के सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी के फीडर पर रविवार के दिन सुबह 11 बजे से 6 बजे तक करीब 7 घंटे तक बिजली की कटौती रहेगी। इस दौरान फ्रैंड कम्पलेक्स, डबूआ पाली रोड और फार्महाउस बिजली गुल रहेगी।