October 27, 2026

मेंटेनेंस कार्य के चलते 6 घंटे तक रहेगी बिजली गुल, पढ़िए खबर

Faridabad/Alive News:लगातार मेंटेनेंस कार्य के चलते लगातार बिजली की कटौती चल रही है। बता दें कि सोमवार को एक बार फिर मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के इन इलाको में 6 घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक 11 के.व फीडर के अंतर्गत एशियन अस्पताल , सेक्टर 45, सेक्टर 46 , सेक्टर 21डी , सेक्टर 46 न्यू , सेक्टर 21सी , मानव रचना , सेक्टर 21 बी में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसकी वजह से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली की कटौती रहेगी।

बिजली उपभोक्ता को बता दें कि अगर आपका बिजली से जुड़ा कोई भी कार्य है तो उसे सुबह 11 बजे से पहले ही कर ले। ताकि आपका काम प्रभावित न हो।